डीजे का बिजनेस कैसे शुरू करें|How to start Dj Business Plan in Hindi
डीजे का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जोकि आजकल छोटे-मोटे शहर और गांव में तेजी से ग्रो कर रहा है|ऐसे में आप अपने गांव या शहर में डीजे का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और सालाना 5 से 10 लाख कमा सकते हैं| अभी के समय में मानो डीजे के बिना शादी, पार्टी फंक्शन अधूरे होते हैं पहले के समय डीजे का आयोजन छोटे बड़े शहरों के शादियों और पार्टियों के समय में ही किया जाता था|
आजकल हर छोटे से छोटे फंक्शन से लेकर बड़े-बड़े शादी,पार्टियों में भी डीजे म्यूजिक का यूज़ किया जाता है|बर्थडे फंक्शन, शादी एवं पार्टियों में डीजे व्यवसाय का काफी चलन है क्योंकि इसके बिना शादी पार्टी में बिल्कुल भी मजा नहीं आता है तो इससे आप समझ सकते हैं कि डीजे का कितना डिमांड हो गया है|ऐसे में इस बिजनेस को शुरू करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और यह बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसमें आपको एक्टिव होने की जरूरत नहीं है|
दोस्तों आज हम सभी लोग लेख में “डीजे का बिजनेस कैसे शुरू करें ( How to start Dj Business Plan in Hindi )”के माध्यम से जानेंगे कि डीजे बिजनेस की संपूर्ण प्रक्रिया के विषय में|यदि आप डीजे बिजनेस शुरू करने के लिए इच्छुक है तो कृपया आप हमारे द्वारा लिखे गए इस महत्वपूर्ण लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें|
डीजे का बिजनेस कैसे शुरू करें|
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको Dj Music का एक सेट खरीदना होगा |डीजे को चलाने के लिए Operator की जरूरत होगी साथ ही डीजे म्यूजिक सेट को लाने ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करना पड़ेगा|सामान्यतः डीजे में Pick-up गाड़ी का उपयोग किया जाता है इस गाड़ी को आप किराए से ले सकते हैं 500 से 1000 रुपए में गाड़ी किराए में मिल जाते हैं|
Dj Business में कितना लागत लगाना पड़ता है|
सामान्यतः डीजे बिजनेस को शुरू करने के लिए 2 से 2.5 लाख रुपए की जरूरत पड़ती है लेकिन आप चाहे तो कम बजट में भी इसे शुरू कर सकते हैं|आप अपने बजट के अनुसार एक लाख रुपए से लेकर 3 लाख तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं शुरुआत में डीजे को स्वयं ऑपरेट कर सकते हैं साथ ही गाड़ी को किराये का रख सकते हैं|
Dj Business में कितनी कमाई की जा सकती है|
एक अनुमान के अनुसार के एक बुकिंग पर 10 से 12 हजार रुपए की कमाई की जा सकती है|अगर आपको ऑफ सीजन के महीने में पांच बुकिंग भी मिलती है तो महीने का 50 हजार से 60 हजार रुपए आसानी से कमा सकते हैं|शादी एवं पार्टियों के सीजन में महीने के 15 से 20 बुकिंग मिल जाती है|ऐसे में आप से 3 लाख रुपए महीना कमा सकते हैं और इस तरह साल के 10 से 12 लाख रुपए आसानी से कमा सकते हैं|
Dj Business में कितने लोगों की जरूरत होती है|
वैसे तो आप इस बिजनेस की अकेले भी कर सकते हैं सामान्यतः इस बिजनेस में 5 लोगों की जरूरत होती है|जिसमें दो लोग डीजे को ऑपरेट करते हैं तथा 2 लोग डीजे के देख रेख में होते हैं और एक व्यक्ति गाड़ी चलाने के लिए होता है|
Dj Business का सामान कहां से खरीदना चाहिए|
वैसे तो आप डीजे म्यूजिक के सभी सामानों को लोकल शॉप से खरीद सकते हैं लेकिन हमारी राय में आप डीजे के सभी सामानों को मुंबई एवं कोलकाता से मंगाना चाहिए| मुंबई एवं कोलकाता में डीजे का बहुत बड़ा मार्केट है इसलिए मुंबई एवं कोलकाता में डीजे के सभी सामान सस्ते मिलते हैं|इनके अलावा कुछ सामानों को आप ऑनलाइन मार्केट से खरीद सकते हैं|
Dj Business के लिए लोन कहां से लें|
केंद्र और राज्य सरकार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं ला रही है आप इस विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर डीजे बिजनेस को शुरू कर सकते हैं|प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से भी आप इस बिजनेस के लिए लोन ले सकते हैं|सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले micro small and medium enterprises मैं अपने व्यवसाय को रजिस्टर करना होगा तभी आप इस योजनाओं का लाभ ले सकेंगे|
Dj के लिए License एवं परमिशन की जानकारी|
अगर आप डीजे बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो आप जिस भी जिले में रहते हैं वहां के उद्योग विभाग में
आप अपने डीजे बिजनेस को रजिस्टर करा ले|इसके लिए आपको एक फार्म भरना होगा और फार्म को भरते ही शाम तक डीजे बिजनेस का लाइसेंस दे दिया जाएगा|
डीजे म्यूजिक बिजनेस को क्यों करना चाहिए|
इस बिज़नेस में उद्यमी को केवल एक बार इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है|इसके बाद केवल मेंटेनेंस का चार्ज लगता है साथ ही इस बिजनेस को पार्ट टाइम, फुल टाइम एवं साइड बिजनेस के रूप में किया जा सकता है|अगर आप कहीं जॉब भी कर रहे हैं या आपका कोई दूसरा बिजनेस भी है तो भी आप इस बिजनेस को आसानी से चला सकते हैं|
डीजे म्यूजिक बिजनेस में क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए|
• गाड़ी में स्पीकर बॉक्स रखने के पहले कारपेट अच्छे से बिछा ले|
• डीजे के वॉल्यूम को 3 पॉइंट से ज्यादा नहीं करनी चाहिए अर्थात वॉल्यूम को फूल नहीं करना चाहिए|
• स्पीकर बॉक्स को गाड़ी में स्टैंड और पट्टी की सहायता से अच्छे से कस देना चाहिए|
• स्पीकर बॉक्स एवं गाड़ी के ऊपर त्रिपाल से अच्छे से कसना चाहिए|
Dj Business शुरू करने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है|
अगर आप डीजे बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो एक Dj सेट तैयार करना होगा और Dj सेट तैयार करने के लिए इन 10 चीजों की जरूरत होगी|
• Dj Mosfet Amplifier
• Dj Crossover
• Dj Mixer
• Stablizer
• Generator
• Disko Light
• Speaker
• Base Box
• Treble & Top Box
• Twitter Speaker
1. Dj Mosfet Amplifier – आप Dj Business शुरू कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको Dj Mosfet रखना जरूरी होता है|Dj Mosfet का उपयोग Dj में Volume (आवाज) को बढ़ाने के लिए किया जाता है|इसे आप 2000 Walt से लेकर 10000 Walt तक रख सकते है इसकी कीमत 2000 रुपए से 6000 रुपए तक होती है|Dj Mosfet विभिन्न कंपनियों के जैसे Stanger,Dj+,Studio Master एवं Ahuja कंपनी के आते हैं हमारी राय में आप Dj+ का Mosfet खरीद सकते हैं|
2. Dj Crossover – Crossover एक ऐसा Device है जिनका उपयोग Dj Music में Base को बढ़ाने या घटाने के लिए किया जाता है इनकी कीमत 5000 से लेकर ₹12000 तक होती है Crossover विभिन्न कंपनियों के आते हैं जैसे अहूजा इस Stranger, स्टूडियो मास्टर, डीजे प्लस इत्यादि हमारी राय में आप Stranger कंपनी का Crossover आप अपनी डीजे में शामिल कर सकते हैं|
3. Dj Mixer – Mixer का उपयोग डीजे में सावन को मिक्स करने के लिए किया जाता है डीजे में मिक्सर बहुत जरूरी होता है|इनकी कीमत लगभग 4000 से लेकर ₹8000 तक होती है यह भी विभिन्न कंपनी के जैसे अहूजा, स्टूडियो मास्टर, स्ट्रेंजर एवं डीजे प्लस के आते हैं|हमारी राय में आप डीजे प्लस एक मिक्सर मशीन अच्छे होते हैं आप इसे अपने डीजे में शामिल कर सकते हैं|
4. Stablizer – इसका उपयोग डीजे में जनरेटर के पावर को स्थिर करने के लिए किया जाता है|इसकी कीमत 8 हजार से 10 हजार रुपए तक होती है यह भी विभिन्न कंपनी जैसे स्ट्रेंजर, आहूजा, स्टूडियो मास्टर शिवम डीजे प्लस के आते हैं| हमारी राय में आप डीजे प्लस के स्टेबलाइजर मशीन अच्छे होते हैं आप इसे अपने डीजे में शामिल कर सकते हैं|
5.Generator- जनरेटर Dj का अनिवार्य Device है इसका उपयोग कीजिए को पावर देने के लिए किया जाता है|इसकी कीमत 60 हजार से लेकर 1.5 लाख तक आता है जनरेटर Honda , महेंद्रा एवं Ichar जैसे विभिन्न कंपनी के आते हैं| हमारी राय में Honda कंपनी के जनरेटर अच्छा होता है इसे आप अपने डीजे में शामिल कर सकते हैं|
6.Disko light – डिस्को लाइट का उपयोग Dj में लाइटिंग के लिए किया जाता है|इसका उपयोग करके आप अपने डीजे को बेहतर बना सकते है|आप अपने डीजे में 3 डिस्को,लाइट और एक लेजर लाईट रख सकते हैं डिस्को लाईट की कीमत लगभग 3500 एवं लेजर लाईट की कीमत 2000 रुपए तक हो सकती है|हमारी राय में Stranger कम्पनी के डिस्को लाईट अच्छे होते है|
7. Speaker- स्पीकर डीजे का अनिवार्य आइटम है इसके बिना डीजे अधूरा होता है जितना अच्छा आपका स्पीकर होगा उतना ही अच्छा आपका डीजे होगा|डीजे में तीन प्रकार के स्पीकर बॉक्स का उपयोग किया जाता है जिसमें पहला Base, Treble/Top एवं टिवटर है|
8.Base Box- डीजे डीजे म्यूजिक में सामान्यतः 4 Base Box का उपयोग किया जाता है आप भी अपने डीजे में 1000 Walt के दो तथा 750 के दो बॉक्स रख सकते हैं विभिन्न कंपनियों के Base
Box जैसे- P-studio,,Ahuja,Dj+ के BaseBox अच्छे होते हैं इन्हें आप अपने डीजे में शामिल कर सकते हैं|
9. Treble & Top Box- डीजे म्यूजिक में सामान्यतः 4 Treble & Boxका उपयोग किया जाता है|जिसमें एक बॉक्स में दो स्पीकर होते हैं आप भी अपने डीजे में 500 Walt के चार बॉक्स शामिल कर सकते हैं|विभिन्न कंपनियों जैसे डीजे प्लस के Treble Box अच्छे होते हैं इन्हें आप अपने डीजे में शामिल कर सकते हैं|
10.टिवटर स्पीकर- सामान्यतः डीजे में दो ट्यूटर स्पीकर का उपयोग होता है|आप भी चाहे तो के दो किलकारी स्पीकर को आप अपने डीजे में शामिल कर सकते हैं|विभिन्न कंपनियों जैसे P-studio, Ahuja, Dj+ के ट्विटर बॉक्स अच्छे होते हैं इन्हें आप अपने डीजे में शामिल कर सकते हैं|
निष्कर्ष
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी लोगों को हमारे द्वारा लिखा गया इस महत्वपूर्ण लेख “डीजे का बिजनेस कैसे शुरू करें|( How to start Dj Business Plan in Hindi )”अवश्य ही पसंद आया होगा, यदि हां! तो कृपया आप हमारे द्वारा लिखे गए इस महत्वपूर्ण लेख को अवश्य शेयर करेंगे|यदि आपके मन में इस बिजनेस आइडिया को लेकर किसी भी प्रकार का सवाल है, तो कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं|